मेरे भाई ने राजीव दिक्सित जिस से क्या सिखा

>> Monday, May 7, 2012

आज से लगभग १५ वर्ष पहले भाई साहिब ने राजीव दिक्सित जी को कैस्ट पर सुना था, उन्होंने बहुत से बाते राजीव भाई से सीखी जिन को उन्होंने निम्न शब्दों में व्यक्त किया है |

१. राजीव दीक्षित जी पहले ही पर्वच्नों से मैं इतना प्रभावित हुआ कि मैंने कोका कोला पीना हमेशा के लिए त्याग दिया |

२. मेरा ध्यान स्वदेशी प्रचार में जुट गया ओर स्वयम भी विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने लगा |

३. मेरे पास दुकान पर कोका कोला पेप्सी बिक्री के लिए डीलर आया ओर फ्री में फ्रिज दुकान पर रखने को बोला पर मैने साफ मना कर दिया |

४. पिजा बर्गर मेगी मैंने स्वयम कभी नहीं खाई किन्तु दुकान पर अवश्य बेचने के लिए रखता था लेकिन राजीव के पर्व्चानों के कारण मैने मेगी रखना बंद कर दिया |

५ मैंने उनके पर्वच्नों को जीवन में ज्यादा से ज्यादा अमल करने की कोशिश की | लोगों को राजीव भाई की सीडी सुनने के लिए प्ररित किया |

६. मैंने अंग्रेजों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जाना | कि किस प्रकार गुलामी के समय सम्पूर्ण भारत का सर्वनाश हुआ |

७. वृक्षों के उपयोग को जाना | जैसे एक निम् के दातुन तीन बार उपयोग कर सकते है |

८. अपने स्वास्थ्य को अच्छी तरह से रखने के लिए उनके अचूक नुक्सो को जाना |

९. भारत के सत्य इतिहास को जाना |

१०. मुझ में बुराई से टकर लेने के शक्ति आयी |




| More

0 comments:

Post a Comment